शगुन योजना
हिमाचल प्रदेश में शगुन योजना लांच हुई है। इस योजना के तहत सरकार गरीबी रेखा से सम्बंधित BPL परिवार को उसकी लड़की की शादी पर सरकार 31000 रुपये शुगन के तौर पर सहायता देगी। इस योजना का लाभ सिर्फ BPL परिवार ही ले सकते है। इसका फार्म आपको नज़दीकी आंगनबाड़ी केंद्रों में मिल जाएगा।
प्रार्थना पत्र के साथ निम्नलिखित दस्तावेज सलंघन किये जायेंगे:---
1.प्रमाणित वर व वधू के आयु प्रमाण पत्र
2.लड़की का हिमाचली प्रमाण पत्र
3.वधू के माता पिता/अभिभावक का बी0पी0एल0 प्रमाण पत्र
4. विवाह की निर्धारित तिथि का प्रमाण पत्र जो ग्राम पंचायत / शहरी निकायों से जारी हो।
5. अगर शादी हो चुकी है तो विवाह पंजीयक से जारी प्रमाण पत्र की प्रति
6. यदि माता व पिता की मृत्यु हो गई या लापता है तो प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी से जारी किया हो।




1 comment:
good news
Post a Comment