अब मंदिर सुबह चार बजे खुलेंगे और रात दस बजे बंद हो जाएंगे।
सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के लिए मंदिरों में दर्शन के लिए समय में बदलाव
धर्मशाला, 18 जुलाई। कांगड़ा जिले के शक्तिपीठों और अन्य मंदिरों में सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के मद्देनजर श्रद्धालुओं के मंदिरों में दर्शन करने की समय अवधि बढ़ा दी गई है. अब मंदिर सुबह चार बजे दर्शन के लिए खुलेंगे और रात दस बजे बंद हो जाएंगे।
इस संबंध में उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने भी आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत आदेश जारी किए हैं। उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने कहा कि मंदिरों में दर्शन के लिए सामाजिक दूरी बहुत जरूरी है और इस कारण मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ न लगे इसके लिए समयावधि बढ़ा दी गई है. उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने कहा कि मंदिरों में कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं और इसके लिए सेनिटाइजर और मास्क भी उपलब्ध कराए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो. उन्होंने कहा कि मंदिर प्रशासन को भी कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.



No comments:
Post a Comment