18487 . को मिली कोविड वैक्सीन की खुराक
जिले में 104 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए
धर्मशाला, 23 जुलाई। कांगड़ा जिले में आज 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 18487 लोगों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की खुराक दी गई है। इसके लिए जिले में 104 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने यह जानकारी देते हुए कहा कि सभी नागरिकों को कोविड वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सभी लोगों को टीकाकरण की सुविधा मिले इसके लिए प्रभावी कदम भी उठाए गए हैं और जिला स्तर पर भी टीकाकरण अभियान की सुचारू निगरानी सुनिश्चित की जा रही है. उन्होंने कहा कि बिना स्लॉट बुकिंग के भी लोगों को ग्राम स्तर पर टीकाकरण कराने की व्यवस्था की गई है ताकि किसी को भी टीकाकरण अभियान में भाग लेने में कोई परेशानी न हो.
उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान के तहत लोगों को खुराक लेने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है, इसके लिए पंचायत स्तर पर कोविड प्रबंधन टास्क फोर्स का भी गठन किया गया है. उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने कहा कि सरकार और प्रशासन कोविड से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठा रहे हैं और इसमें आम जनता का सहयोग भी जरूरी है.
Kovid vaccine dose received on 18487
104 vaccination centers were set up in the district
Dharamsala, 23 July. Today in Kangra district, 18487 people of above 18 years of age group and frontline workers have been given vaccine doses. For this 104 vaccination centers were set up in the district. Giving this information, Deputy Commissioner Dr. Nipun Jindal said that effective steps are being taken to make available the COVID vaccine to all citizens.
He said that effective steps have also been taken to ensure that all the people get the facility of vaccination and smooth monitoring of the vaccination campaign is being ensured at the district level also. He said that arrangements have been made to vaccinate people at the village level even without slot booking so that no one faces any problem to participate in the vaccination campaign.
He said that under the vaccination campaign, people are also being made aware to take the dosage, for this a Kovid Management Task Force has also been constituted at the Panchayat level. Deputy Commissioner Dr Nipun Jindal said that the government and administration are taking effective steps to deal with Kovid and the cooperation of the general public is also necessary in this.



No comments:
Post a Comment