कोविड के दो नए मामले, दो लोग हुए स्वस्थ
कांगड़ा जिले में अब कोविड के सक्रिय मामले 136
धर्मशाला, 21 जुलाई। कांगड़ा जिले में बुधवार को कोविड संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं और दो कोविड संक्रमित ठीक भी हुए हैं. उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कांगड़ा जिले में अब कोविड के 136 सक्रिय मामले हैं. सभी संक्रमित नागरिकों के इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है, होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड मरीजों को दवाइयां और आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं.
उपायुक्त ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन कोविड संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह से सतर्क और सतर्क है. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर भी सामाजिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चित करना आवश्यक है और मास्क का उपयोग भी आवश्यक है तभी कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है.
उन्होंने कहा कि कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान भी शुरू किया गया है और सभी नागरिकों को कोविड वैक्सीन दी जाएगी ताकि किसी भी स्तर पर संक्रमण फैलने का खतरा न हो.
उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा. उन्होंने कहा कि टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि खांसी, बुखार आदि के लक्षण पाए जाने पर जांच कराएं और इसके लिए सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में जांच की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है.
Two new cases of Kovid, two people became healthy
Kovid's active cases now 136 in Kangra district
Dharamsala, 21 July. Two new cases of Kovid infection have been reported in Kangra district on Wednesday and two Kovid infected have also recovered. Giving this information, Deputy Commissioner Dr. Nipun Jindal said that now there are 136 active cases of Kovid in Kangra district. Appropriate arrangements have been made for the treatment of all the infected citizens, medicines and necessary medical equipment are being provided to the Kovid patients living in home isolation.
The Deputy Commissioner said that the government and the district administration are fully alert and alert to deal with the Kovid infection. He said that it is necessary to ensure compliance of social distance even in public places and use of masks is also necessary only then corona infection can be prevented from spreading.
He said that vaccination campaign has also been started to protect against Kovid and all citizens will be given Kovid vaccine so that there is no risk of spreading the infection at any level.
He said that the compliance of the Kovid protocol will have to be ensured by all the citizens. He said that even after vaccination, it is necessary to follow the Kovid protocol. He said that test should be done in case of symptoms of cough, fever etc. and for this test facility has been provided in all government health centers.



No comments:
Post a Comment