ALMSC कमेटी की बैठक
आज दिनांक 1/03/2021 को महिला एवं बाल विकास के प्रॉजेक्ट लम्बागावँ के केंद्र जोहड़ी में ALMSC कमेटी की बैठक की गई। बैठक में पंचायत के बाडपंच संतोष कुमार भी शामिल थे। सभी कमेटी मेंबर को बच्चो को राशन वितरण करने की राशन स्केल लिस्ट दी गई और बताया गया कि इतना इतना लाभार्थियों को age कैटागिरी के हिसाब से राशन मिलेगा।
राशन वितरण स्केल
ALMSC कमेटी को राशन की एक्सपायर date चेक करने को भी कहा गया। और उनको ये भी बोला गया कि आपके सामने राशन वितरण किया जाएगा। बाद में कोई ये न बोले कि कम राशन दिया । उसके बावजूद भी कोई बोलता है। तो ALMSC कमेटी उसकी जबाबदेही देगी। कमेटी के अलावा प्रत्येक लाभार्थी को राशन वितरण लिस्ट दी गई। कि आपको इतना इतना राशन मिलेगा।
राशन वितरण
आज इन बच्चों व महिलाओं को राशन दिया गया :- रियांश,सुरभि,आइशा,कशिश,कायरा,रितिका,विहान,काजल,आर्यन,नवेदिता,अर्नव,विरांश,अर्नव,प्रिशा, तनवी,ओर (गर्भवती, धात्री) अंजलि, नीतिका, रीतू को, बाकि को कल दिया जाएगा ।
बच्चों का लम्बाई व बजन लिया गया
उसके बाद कमेटी के सामने बच्चो को राशन दिया गया व सब्जी भी वितरण की गई। और बच्चों का बजन व लम्बाई भी ली गई। और माता को बताया गया कि आपका बच्चा किस ज़ोन में आ रहा, सामान्य,अल्पकुपोषित या कुपोषित ।
इसके अलावा। केंद्र स्तर पर समुदाय पर आधारित कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमे महिलाओं को संतुलित आहार के बारे में बताया गया। कि जिस भोजन में सभी पोषक तत्व मौजूद हो उसे संतुलित आहार कहते है। संतुलित आहार से हमारे शरीर का विकास होता है। स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार बहुत ज़रूरी है। सन्तुलित आहार खाने से बीमारियों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। शारीरिक व मानसिक विकास के लिए संतुलित आहार लेना बहुत ज़रूरी है। संतुलित आहार में 6 तत्व पाए जाते है ।
CBE Cemp संतुलित आहार ( balance diet )
1.कार्बोहाइड्रेट
2.प्रोटीन
3.बसा
4.विटामिन
5.खनिज लवण
6.जल
ये 6 तत्व भोजन में होना चाहिए।
कार्बोहाइड्रेट - इससे हमें शरीर के लिये ऊर्जा मिलती है ये गेंहू, शकरकंद, चावल, मक्का, केला ,आलू ,गन्ना आदि में पाया जाता है।
प्रोटीन- इससे हमारे शरीर की वृद्वि होती है ।ये शरीर की कोशिकाओं का पुनः निमार्ण में मदद करता है । ये दाल, दूध, मीट,अंडा, मछली,मटर,सोयाबीन इत्यादि में पाया जाता है।
बसा -ये हमारे शरीर को ऊर्जा देता है । दूध,मक्खन, घी, , पनीर ,मांस, मछली , अखरोट,बादाम इत्यादि में पाया जाता है।
विटामिन - विटामिन हमारे शरीर को रोगों से बचाता है । ये फल, सब्जियां,दूध, अंडा ,मछली में पाया जाता है।
खनिज व लवण - ये हमारे शरीर को रोगों से रक्षा करता है तथा निमार्ण में भी सहायता करता है । ये साधारण नमक, चाय , सब्जियां, मांस ,मछली इत्यादि से मिलता है।
जल - जल को तो सभी जानते ही है। हमारे शरीर मे 60 से 75 % तक पानी होता है। ये पाचन में सहायता करता है।
तो ये ऊपर बताये जाने वाले 6 तत्व भोजन में समलित होने चाहिए। हम जब भी खाना खाते तो तो थोड़ी -2 मात्रा में सब चीज़े लेकर खानी चाहिए। तभी हम स्वस्थ रह पाएंगे
शरीर का स्वस्थ रहना बहुत ज़रूरी है। नही तो कई बीमारियां शरीर को घेर लेंगी। तो दवाइयों पर पैसा खर्चने के बजाये हमें भोजन पर खर्चा करना चाहिए। खुद भी संतुलित आहार खायें ओर बच्चों को भी खिलाएं, पूरे परिवार को खिलाएं।
🌺स्वस्थ जीवन सुखी जीवन🌺
आपकी अपनी दोस्त
मीना वालिया
जयसिंहपुर
हिमाचल प्रदेश


































No comments:
Post a Comment