लसोड़े
आजकल हिमाचल में घर -घर लसोड़े की सब्जी ,बड़िया व आचार बनता है पहाड़ी भाषा मे इसे लसैडे बोलते है। इसकी सब्जी बड़ी टेस्टी होती है। लसोड़े कच्चे हरे रंग के होते है और पकने के बाद हल्के पिंक कलर के हो जाते है
subscribe my youtube channel👇
सब्जी बनाने की विधि:-
पहले लसोड़े को धोएंगे फिर उनको तोड़ के उनके अंदर की गुठली को निकाल देंगे। फिर उसके बाद उसको तड़का लगाएंगे। ओर तड़के में मेथी, जीरा ,लालमिर्च,धनिया,प्याज , नमक हल्दी यहीं डाले, लहसुन न डालें। । सब्जी लसोड़े में हरी कच्चे आम को काट कर डालते। जितने लसोड़े उतने आम भी डालने पड़ते। क्योंकि लसोड़े में चिपचिपाहट होती है। वो ख़िटाई से चिपचिपाहट खत्म हो जाती। जैसे आधे पक जाए तो अजवाइन ओर चीनी भी डाल दे। ओर अच्छी तरह पकाये फिर देखें बहुत मजा आएगा खाने में। इसकी सब्जी खट्टी मीठी बनती है। बहुत ही स्वादिष्ट बनती है।
आचार बनाने की विधि:-
लसोड़े को पहले उबाले ओर फिर गुठली निकाल दें।और फिर धूप में डाल दें। एक दो दिन धूप मे सुखायें। फिर सरसो का थोड़ा सा तेल गरम करें । उसमे जीरा,मेथी ,अजवाइन,नमक,हल्दी बगैरा डाल के सिरका डाल दें ओर कुछ देर पकाये ।सिरके को उबाल आ जाएं।फिर उसमें लसोड़े जो सूखा के रखें थे डाल दे। और ठंडा होने पर आचार को डिब्बे में भर दें। इसका बहुत ही टेस्टी आचार बनता है।
बड़िया बनाने की विधि :-
लसोड़े को उबाल लें।और साथ मे कच्चे आम को काट कर साथ मे उबाल लें। और लसोड़े की गुठली निकाल दें। और लसोड़े ओर आम को मिक्स कर दें। फिर इनको अच्छी तरह मैश कर दें। फिर उनके छोटे -छोटे पीसों में सूखने डाल दें। 5-6 धूप लगा ले। फिर आपकी बड़ियां तैयार।
lassode
Nowadays, in Himachal, vegetables, bhadis and pickles are made from house to house. Its vegetable is very tasty. The lassodas are raw green in colour and turn light pink after ripening
Vegetable Recipe:-
First wash the lassoda and then break them and remove the kernel inside them. Then they will temper it. And add fenugreek, cumin seeds, red chillies, coriander, onion, salt turmeric here in the morning, do not add garlic. The vegetables cut the green raw mango into the lassode. As many mangoes as you had to put in. Because there is viscosity in the lassoda. That khata would have eliminated the viscosation. As if half cooked, add celery and sugar. And cook well and then see if it will be a lot of fun to eat. Its vegetable is sour sweet. It is very delicious.
Method of making ethics:-
Boil the lassoda first and then remove the kernel. And then put it in the sun. Dry in the sun for a day or two. Then heat a little mustard oil. Add cumin seeds, fenugreek, celery, salt, turmeric and add vinegar and cook for a while. Boil the vinegar. Then put the lassods in it which were dry. And when cooled, fill the pickle in the box. It has a very tasty ethics.
Method of Making Badia :-
Boil the lassode. And cut the raw mangoes together and boil them together. And remove the lump of lassoda. And mix the mangoes on the lassode and. Then mash them well. Then put them dry in small pieces. 5.6 Apply sunlight. Then your dolls are ready.





No comments:
Post a Comment