आज दिनांक 11 /02/2021 को आंगनबाड़ी केंद्र जोहड़ी में समुदाय पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं को ब्रेस्ट फीडिंग के बारे में बताया गया कि(breastfeeding ) ब्रेस्टफीडिंग का अर्थ होता है स्तनपान । स्तनपान का मतलब होता है मां के द्वारा बच्चे को दूध पिलाने की प्रक्रिया को स्तनपान कहते हैं । बच्चे को 6 महीने तक बेस्ट फीडिंग करवाना बहुत जरूरी है । लेकिन 6 महीने के बाद स्तनपान के साथ-साथ बच्चे को ऊपरी आहार देना भी शुरू कर देना चाहिए । प्रसव के दौरान जो 2 दिन गाढ़ा पिला दूध आता है उसे कोलस्ट्रम कहते हैं उसे कभी बर्बाद ना करें शिशु को उसको अवश्य पिलाएं और डिलीवरी के आधे घंटे बाद शिशु को स्तनपान करवाने की कोशिश करें ।मां का गाढ़ा पीला पहला दूध जो होता है बच्चों को कई बीमारियों से बचाता है ।6 महीने तक बच्चे को सिर्फ मां का ही दूध पिलाना चाहिए बाकी कुछ नहीं देना चाहिए जैसे पानी, घुट्टी ,शहद बगैरा कुछ नहीं देना चाहिए सिर्फ मां का ही दूध देना चाहिए।
स्तनपान के प्रति जन जागरूकता लाना हैं,
स्वस्थ माँ और शिशु का लक्ष्य पाना हैं
शिशु के सारे बीमारियों को कर देता है फीका,
माँ का दूध बच्चे का पहला प्राकृतिक टीका







No comments:
Post a Comment