राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस
आज दिनांक 26/05/2022 को महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रोजेक्ट लम्बागांव के वृत हारसी के केन्द्र जोहड़ी में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता हारसी वृत की श्रीमति रजनी जी ने की। जिसमें जोहड़ी केन्द्र में 1 से 2 साल के 3 बच्चों को कृमिनाशक की आधी गोली खिलाई गई और 2 से 6 साल के 23 बच्चों को कृमिनाशक की पूरी गोली खिलाई गई। ओर साथ में विटामिन ए दवाई भी पिलाई गई ।महिलाओं को बताया गया कि पेट के कीड़ों की वजह से एनीमिया और कुपोषण हो सकता है जिसका बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास पर बुरा असर पड़ता है। कुपोषित और एनीमिया वाले बच्चे का वजन भी कम हो सकता है और उसका विकास रूक सकता है। ज्यादा संक्रमण होने पर बच्चा हमेशा बीमारी रहता है और थकान महसूस करता है। उसे पढ़ाई करने या स्कूल जाने में भी दिक्कत होती है।
बच्चों को पेट में कीड़े होने से बचाने के लिए, उन्हें खाना खाने से पहले और बाद में हाथ धोना सिखाएं। टॉयलेट में बच्चों को चप्पल पहनकर जाना सिखाएं और खुले में शौच करने से मना करें।
हमेशा साफ पानी पिएं और अच्छे से पका हुआ खाना खाएं, कच्ची चीजें खाने से बचें और सब्जियों एवं फलों को खाने से पहले धो लें। सलाद के लिए सब्जियों को धोने में विशेष सावधानी रखें।











































No comments:
Post a Comment