राष्ट्रीय बालिका दिवस
आज दिनांक 24/01/2022 को महिला एवं बाल विकास परियोजना लंबागाव के वृत हारसी के केंद्र संघोल में पंचायत स्तर पर राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता पंचायत प्रधान श्री रजनीश कुमार जी ने की । पंचायत संघोल की 5नों आंगनबाड़ियों ने भाग लिया तथा महिला मंडल की प्रधान, स्वयं सहायता की प्रधान , ALMSC की प्रधान व सदस्य , बच्चों की माता , किशोरी इत्यादि सभी ने भाग लिया। बेटियो को कॉपी पेंसिल भी बाटें गए।
महिलाओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस (National Girl Child Day) के बारे में बताया गया कि 24 जनवरी को इसलिए मनाया जाता है। 24 जनवरी के दिन इंदिरा गांधी को नारी शक्ति के रूप में याद किया जाता है। इस दिन इंदिरा गांधी पहली बार प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठी थी इसलिए इस दिन को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय राष्ट्रीय स्तर पर लिया गया है। आज की बालिका जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही है चाहे वो क्षेत्र खेल हो या राजनीति, घर हो या उद्योग। राष्ट्रमण्डल खेलों के गोल्ड मैडल हो या मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति के पद पर आसीन होकर देश सेवा करने का काम हो सभी क्षेत्रों में लड़कियाँ समान रूप से भागीदारी ले रही है।



1 comment:
Casinos With Jackpot City Casino Review 2021
Jackpot 온라인 카지노 커뮤니티 City Casino is a 먹튀 사이트 조회 top gaming site 라이트닝 바카라 powered by Microgaming. It has a large range of games, 강원랜드 including video slots, table games, roulette and 스포츠토토
Post a Comment