महिला सशक्त योजना मीटिंग पंचायत संघोल
आज दिनांक 27/09/2021 को आ0 बा0 केंद्र संघोल में पंचायत स्तर पर सशक्त महिला योजना की मीटिंग की गई। जिसकी अध्यक्षता बाल विकास विभाग के वृतपर्यवेक्षिक श्री कुलवीर जी ने की। बैठक में महिलाओं को बताया गया कि मीटिंग करने का सरकार मुख्य उद्देश्य है महिलाओं को सशक्त करना ,दिमागी तौर पर मजबूत करना। ताकि उनके अधिकारों का कोई हनन न कर सकें। वे स्वयं निर्णय ले सकें और साथ ही बिना किसी पारिवारिक या सामाजिक प्रतिबंध के अपने जीवन को संभाल सकें। सरल शब्दों में, यह महिलाओं को अपने स्वयं के व्यक्तिगत विकास की जिम्मेदारी लेने का अधिकार देता है।समाज में महिलाएं हमेशा से उत्पीड़ित रही हैं, इसलिए महिला सशक्तिकरण का मुख्य उद्देश्य उन्हें पुरुषों के साथ समान रूप से खड़े होने में मदद करना है।
इसके अलावा महिलाओं को बताया गया कि अगर घर में ,परिवार द्वारा कोई महिला के साथ अगर मारपीट या दुर्व्यवहार करता है तो वो महिला कानून का सहारा ले सकती है। इसके लिए सरकार ने घरेलू हिंसा कानून बनाया है।
इसके अलावा,प्रधानमंत्री मातृरी वंदना योजना,मदर टरेसा ,मुख्यमंत्री कन्यादान योजना,बाल-बालिका योजना, शुगन योजना के बारे में जानकारी दी ।













Women Empowered Scheme Meeting Panchayat Sanghol
Today, on 27/09/2021, a meeting of Sashakt Mahila Yojna was held at Panchayat level in Aa B Kendra Sanghol. Which was chaired by Shri Kulveer ji, the supervisor of the Child Development Department. In the meeting, women were told that the main objective of the government to hold the meeting is to empower women, to strengthen their minds. so that no one can infringe on their rights. They can make their own decisions as well as manage their lives without any family or social restrictions. In simple words, it empowers women to take the responsibility of their own personal development. Women have always been oppressed in the society, so the main aim of women empowerment is to help them to stand equally with men.
Apart from this, women were told that if any woman is assaulted or abused by the family at home, then that woman can take recourse to the law. For this, the government has enacted the Domestic Violence Act.
Apart from this, information was given about Pradhan Mantri Matri Vandana Yojana, Mother Teresa, Mukhyamantri Kanyadan Yojna, Bal-Balika Yojna, Shugan Yojana.
No comments:
Post a Comment