स्तनपान दिवस
आज दिनांक 02/08/2021 को महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना लम्बागाँव के सर्कल हारसी में सुपरवाईजर रजनी जी की अध्यक्षता में सर्कल स्तर पर स्तनपान दिवस मनाया गया। रजनी जी ने महिलाओं को बताया कि प्रत्येक वर्ष के पहले सप्ताह 1अगस्त से लेकर 7 अगस्त तक स्तनपान दिवस विश्व स्तर पर मनाया जाता है। इसके मनाने का उद्देश्य महिलाओं को स्तनपान एवं कार्य को दृढ़तापूर्वक एक साथ करने का समर्थन देता है। और साथ ही कामकाजी महिलाओं को उनके स्तनपान सम्बंधी अधिकार के प्रति जागरूकता प्रदान करना।who के अनुसार मां का पहला गाड़ा पिला दूध जिसे कोलेस्ट्रम कहते है वो सम्पूर्ण आहार होता है।नवजात शिशु को जन्म के तुरंत बाद 1 घण्टे के भीतर ही पिलाना शुरू कर देना चाहिए। 6 महीने तक बच्चे को मां का ही दूध देना चाहिये। इसके अलावा कुछ भी नही देना है। और 6 महीने के बाद बच्चे को मां के दूध के साथ -२ ऊपरी आहार शुरू कर देना चाहिये।





No comments:
Post a Comment