आज दिनांक 25/01/2021 को part no 103 संघोल -1 के BLO मीना वालिया ने बूथ स्तर पर 11वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया जिसमें मतदाताओं को शपथ भी दिलाई गई और मतदाताओं को राष्ट्रीय वोटर दिवस के बारे में बताया गया। ओर वोटर कार्ड भी बांटे गए ।E-Epic के बारे में भी बताया गया कि अब voter कार्ड हुआ digital।
शपथ
"हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी
पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम
अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा
को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं
शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते
हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय,
भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित
हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार
का प्रयोग करेंगें।
भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है। विश्व में भारत जैसे सबसे बड़े लोकतन्त्र में मतदान को लेकर कम होते रुझान को देखते हुए राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाने लगा था। इसके मनाए जाने के पीछे निर्वाचन आयोग का उद्देश्य था कि देश भर के सभी मतदान केन्द्र वाले क्षेत्रों में प्रत्येक वर्ष उन सभी पात्र मतदाताओं की पहचान की जाएगी, जिनकी उम्र एक जनवरी को 18 वर्ष हो चुकी होगी। इस सिलसिले में 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज किए जाएँगे और उन्हें निर्वाचन फोटो पहचान पत्र सौंपे जाएँगे।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस का हर वर्ष आयोजन सभी भारत के नागरिकों को अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की याद दिलाता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन लोगों को यह भी बताता है कि हर व्यक्ति के लिए मतदान करना जरूरी है। भारत के प्रत्येक नागरिक का मतदान प्रक्रिया में भागीदारी जरूरी है, क्योंकि आम आदमी का एक वोट ही सरकारें बदल देता है। हम सबका एक वोट ही पलभर में एक अच्छा प्रतिनिधि भी चुन सकता है और एक बेकार प्रतिनिधि भी चुन सकता है इसलिए भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने मत का प्रयोग सोच-समझकर करना चाहिए और ऐसी सरकारें या प्रतिनिधि चुनने के लिए करना चाहिए, जो कि देश को विकास और तरक्की के पथ पर ले जा सकें।
उद्देश्य
राष्ट्रीय मतदाता दिवस' का उद्देश्य लोगों की मतदान में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ मतदाताओं को एक अच्छा साफ-सुथरी छवि का प्रतिनिधि चुनने हेतु मतदान के लिए जागरूक करना है। हमारे लोकतंत्र को विश्व में इतना मजबूत बनाने के लिए मतदाताओं के साथ-साथ भारत देश के निर्वाचन आयोग का भी अहम् योगदान है। हमारे निर्वाचन आयोग की वजह से ही देश में निष्पक्ष चुनाव हो पाते हैं।
आज 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' के दिन देश के प्रत्येक मतदाता को अपनी सक्रिय भागीदारी के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।
अब वोटर कार्ड हुआ digital
e-EPIC: अब मोबाइल से निकलेगा मतदाता पहचान पत्र, मतदाताओं को नहीं काटना पड़ेगा दफ्तरों का चक्कर
अगर किसी के पास Orijinal मतदाता पहचान पत्र नहीं है और कहीं जरूरत पड़ जाती है तो पहले की तरह परेशानी नहीं होगी। अब ऑनलाइन अपने मोबाइल पर ही वोटर आइडी निकाली जा सकती है। निर्वाचन आयोग यह सुविधा 25 जनवरी आज से 11.15 am से शुरू कर दी गई है। इसका प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। मतदाताओं को Nvsp.in साइट ,voter हेल्पलाइन appओर voter portal.eci.gov.in साइट से voter card download करके बताये । ओर जिन के पास वोटर कार्ड नही है उनको भी downlaod कर के
दिए गए।






No comments:
Post a Comment